Hamara Hathras

Latest News

सासनी 06 सितम्बर। सासनी क्षेत्र के गांव सहजपुरा में शनिवार रात नामकरण समारोह के दौरान डीजे आगे बढ़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे एवं ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में सात से अधिक लोग घायल हो गए। बताया गया कि शनिवार रात करीब आठ बजे सहजपुरा गांव में नामकरण समारोह चल रहा था। इसी दौरान डीजे को आगे बढ़ाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।

घटना में गिर्राज सिंह, लाखन कुमार, जगदीश प्रसाद, अशोक कुमार, चंचल, मुकेश और रजत कुमार सहित सात से अधिक लोग घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों के साथ ही घटना में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page