Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 01 अगस्त। पुलिस ने सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा 23 जुलाई कोकोतवाली क्षेत्र में हुआ था। मृतक की पत्नी लक्ष्मी, जो आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र स्थित मारुति एस्टेट रोड अलबतिया शाहगंज की निवासी हैं, ने शनिवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पति के अंतिम संस्कार और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के कारण तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी थी। लक्ष्मी के अनुसार, उनके पति रवि पुत्र स्व. नानक चंद 23 जुलाई की शाम अपनी ननिहाल ग्राम कुरसंडा से मोटरसाइकिल यूपी 80 जीआर 4613 से आगरा लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे गुरसौटी स्थित चौहान टेंट हाउस के सामने पीछे से आए एक ट्रक आरजे 11 जीसी 0952 ने कथित तौर पर तेज गति और लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक के ममेरे भाई सूरज कुमार निवासी ग्राम कुरसंडा ने इस घटना को देखने का दावा किया है और उन्होंने ही परिजनों को हादसे की सूचना दी थी। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page