Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 सितम्बर। इगलास रोड स्थित प्रताप चौराहे के पास आज ट्रक पर कबाड़ चढ़ा रहे दो मजदूर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में 36 वर्षीय रामपाल पुत्र हरिशंकर निवासी कपूरा, थाना चंदपा की मौत हो गई, जबकि 32 वर्षीय राकेश पुत्र राम खिलाड़ी निवासी श्याम नगर, जलेसर रोड गंभीर रूप से झुलस गया।हादसे के बाद दोनों मजदूरों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे राकेश की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर राज बहादुर भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसे की खबर मिलने पर मृतक रामपाल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के अनुसार रामपाल अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page