Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 सितम्बर। अलीगढ रोड स्थित एक स्कूल में LKG की छात्रा के साथ मारपीट करने और उसके बाल उखाड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शनिवार को कक्षा में मामूली शरारत करने पर शिक्षिका ने छात्रा के साथ मारपीट की और उसके बाल खींचे, जिससे उसके बाल भी उखड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर प्रबंधन के सामने नाराजगी जताई और आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रशासन ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। गढ़ी नंदराम निवासी राजेश सोलंकी की बेटी मायरा सोलंकी अलीगढ रोड स्थित एक स्कूल में LKG की छात्रा है। परिजनों के अनुसार, शनिवार को कक्षा में पढ़ाई के दौरान बच्ची से मामूली शरारत हो गई थी। आरोप है कि इससे नाराज शिक्षिका ने बच्ची के साथ मारपीट की। परिजनों का यह भी आरोप है कि शिक्षिका ने बच्ची के बाल खींचे, जिससे उसके कुछ बाल उखड़ गए। घटना के बाद जब बच्ची घर पहुंची तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। बच्ची से पूरी जानकारी लेने के बाद परिजन स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के सामने घटना को लेकर नाराजगी जताई। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लिया और आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page