Hamara Hathras

Latest News

सासनी 13 जुलाई। एसबीएस यूनियन स्कूल, सासनी में आज को ग्रीन असेंबली के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन बड़े ही उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रीन मैन ऑफ इंडिया एवं प्रमुख पर्यावरणविद विजयपाल बघेल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि भविष्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि जल और वायु का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विश्व पर्यावरण संरक्षण संगठन के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रति व्यक्ति औसतन 500 पेड़ों की आवश्यकता है, जबकि भारत में यह अनुपात लगभग 28 पेड़ प्रति व्यक्ति है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने छात्रों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। श्री बघेल ने अपने प्रसिद्ध नारे “सांसें हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगाएं हम” को रोचक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया। उन्होंने पर्यावरण से जुड़े कई प्रश्न भी पूछे, जिनके सही उत्तर देने वाले छात्रों की सराहना की। विद्यालय के डायरेक्टर एवं पर्यावरण प्रेमी डॉ. विकास सिंह ने कहा कि सरकार की पर्यावरण संरक्षण संबंधी भावना के अनुरूप विद्यालय जनजागरूकता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक देशवासी को पर्यावरण बचाने के लिए सकारात्मक पहल करनी चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। इसे “जहाँ हैं, जैसे हैं” की भावना के साथ निभाना होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार की पाठ्य सहगामी गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा, जिससे विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने पर्यावरण संरक्षण, नियमित वृक्षारोपण तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page