Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 अगस्त । कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलेसर सिकन्दराराऊ मार्ग स्थित गाँव जरेरा के निकट जरेरा पुलिस चौकी के पास दो चार पहिया वाहनों में आमने सामने की भिंडत हो गई।घटना के दौरान दोनो चार पहिया वाहनों के भिंडत की आवाज सुनकर जरेरा चौकी पर तैनात कार्यरत पुलिस कर्मियों मौके पर पहुंच गए।दोनो वाहनों की आमने सामने की भिंडत में दोनो वाहनों में सवार तीन लोग घायल हो गए।घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से ट्रामा सेंटर के लिए उपचार हेतु भर्ती कराया गया।बुधवार पांच अगस्त की देर रात ग्यारह बजे के करीब दो तेज रफ्तार चार पहिया पिक अप और कैंटर वाहनों में आमने सामने कि भिंडत हो गई।तेजवीर पुत्र प्रीतम सिंह निवासी आगरा बुधवार पांच अगस्त की देर रात ग्यारह बजे के करीब सिकन्दराराऊ की ओर सें चार पहिया वाहन कैंटर को लेकर जलेसर के लिए जा रहा था।तभी सामने जलेसर मानिकपुर सहपऊ की ओर से पिकअप लेकर जलेसर सिकन्दराराऊ मार्ग स्थित गाँव जरेरा पुलिस चौकी के सामने से होकर राजू पुत्र मुन्ना अपने परिचित सादाब पुत्र मोहम्मद अबसार के साथ सिकन्दराराऊ के लिए जा रहे थे।तभी जरेरा चौकी के सामने से गुजरते समय जरेरा पुलिस चौकी के निकट ही दोनों वाहनों की आमने सामने की भिंडत हो गई।घटना के दौरान वाहनों के टकराने की तेज आवाज सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल एम्बुलेंस एक सौ आठ पर काॅल किया।लखनऊ से एक सौ आठ के ई.एम.टी.आकाश मौर्या व पायलट विकास एवं सत्यपाल सिंह के पास घटना लोकेशन काॅल के माध्यम से जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर ई.एम.टी.आकाश मौर्या व पायलट विकास एवं सत्यपाल ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर दोनो वाहनों में सवार तीनों घायल युवकों को दोनो वाहनों से निकालकर तत्काल एम्बूलेंस में ही प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए सिकन्द्राराऊ के ट्रामा सेंटर के लिए भेजा गया।जहां से दो युवकों को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया।तेजवीर पुत्र प्रीतम निवासी आगरा कैंटर ड्राइवर के मुंह से द्रव्यात्माक पेय पदार्थ का सेवन किए जाने के दौरान नशे जैसे हालात में दिखाई दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page