Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 सितम्बर। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक का वीडियो वायरल होने के मामले में हसायन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो संज्ञान में आया था। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने प्रभारी निरीक्षक हसायन को निर्देशित किया था। इसके बाद 23 सितंबर को हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रशान्त कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी राजकीय पॉलिटेक्निक, सिकंदराराऊ, हाथरस के रूप में हुई है। इस मामले में थाना हसायन पर मुकदमा अपराध संख्या 180/2026 के तहत धारा 353(1बी), 352 भादवि एवं धारा 67 आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page