Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 05 अगस्त। विकासखंड क्षेत्र के नगला विजन मार्ग स्थित ग्राम पंचायत लोधीपुर पट्टी देवरी के माजरा गांव करारमई पट्टी देवरी में गांव के जलाशय पोखर में जल जीव मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।गांव के जलाशय पोखर में मगरमच्छ देखकर ग्रामीण काफी परेशान दिखाई दे रहे है।ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ कई दिनों से पोखर में मौजूद है, जिससे बच्चों और पशुओं की जान की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ अब तक सीमा बाल्मीकि पत्नी मानपाल बाल्मीकि का एक पालतू जानवर सूअर,जीतू बाल्मीकि पुत्र बूंदी लाल बाल्मीकि का एक सूअर और दो बकरियों को अपना शिकार बना चुका है।इस घटना के बाद गांव के लोग भय के साए में जीने को मजबूर हैं।बच्चों को पोखर के आसपास जाने से रोका जा रहा है,वहीं पशुपालक भी अपने पशुओं को पानी पिलाने और चराने ले जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए, ताकि गांव में किसी भी प्रकार की जनहानि की आशंका समाप्त हो सके और ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में जब वन विभाग की टीम से बात की गई तो अधिकारियों ने बताया कि विभाग की टीम लगातार मगरमच्छ की तलाश और रेस्क्यू के प्रयास में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, पोखर में अधिक जलभराव होने के कारण मगरमच्छ का सटीक पता नहीं चल पा रहा है,जिससे रेस्क्यू अभियान में कठिनाई आ रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही मगरमच्छ दिखाई देगा, वन विभाग की टीम तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित पकड़कर उपयुक्त स्थान पर पहुंचा देगी,ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page