Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 05 अगस्त। क्षेत्र में गलत दिशा से आ रही एक पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान का पहले सादाबाद सीएचसी, फिर आगरा और बाद में भरतपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामई खेड़ा निवासी देवेश चौधरी ने सादाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता महीपाल सिंह 27 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे पल्हावत स्थित कन्हैया लाल कोल्ड स्टोरेज से आलू का पैकेट लेकर अपनी पल्सर बाइक से गांव लौट रहे थे। ग्राम पल्हावत पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक छोटा हाथी (पिकअप, यूपी 85 जीटी 3198) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से गलत दिशा में वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में महीपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाहिने पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा में एक दिन उपचार के बाद उन्हें भरतपुर (राजस्थान) स्थित एसजीएन अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद घायल महीपाल सिंह के पुत्र देवेश चौधरी ने सादाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page