हसायन : नलकूप टयूवैल के कुएं में बैठे सर्प को वन कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर वस्त्र के बोरे में ले गए
सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 अगस्त। विकासखंड क्षेत्र के गांव खिटौली में एक किसान के निजी नलकूप टयूवैल के कुएं में सर्प के घुस जाने से एक किसान स्तर के ग्रामीण व्यक्ति परेशान हो गए।नलकूप टयूवैल के कुंए के अंदर सर्प के बैठे होने कारण नलकूप को चालू करने में भी परेशानी हो रही थी।मंगलवार ग्यारह अगस्त को ग्रामीणों ने वन विभाग के क्षेत्रीय वन कर्मियो को नलकूप टयूवैल के कुंए के अंदर सर्प के बैठे होने की जानकारी दी।ग्रामीण व किसान की सूचना के आधार पर क्षेत्रीय वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्प का सुरक्षित रेस्क्य कर सर्प को कुंए से बाहर निकालकर एक काले रंग के वस्त्र से बने हुए बोरे के अंदर बंद कर ले गए।कुंए के सर्प के अंदर से पकड लिए जाने के बाद किसान ने राहत की सांस ली।खिटौली निवासी किसान धर्मपाल सिंह के खेत में स्थित निजी नलकूप टयूवैल के बोरिंग कुएं में कुछ दिनों से एक सर्प घुसकर बैठा हुआ था।कुएं में सर्प होने के कारण किसान नलकूप की मोटर से संबंधित कार्य नहीं कर पा रहा था। फसल की सिंचाई के लिए नलकूप चलाने में भी परेशानी हो रही थी।किसान ने इसकी जानकारी गांव के ही कुछ ग्रामीणों को दी।ग्रामीणों के द्वारा नलकूप टयूवैल के कुए में सर्प के बैठे हुए की जानकारी वन रेंज सिकंदराराऊ के कर्मचारियों को दी गई।लेकिन वन विभाग के कर्मचारी सोमवार को जानकारी दिए जाने के बाद भी तत्काल रेस्क्यू के लिए मौके पर नहीं पहुंच सके।इसके बाद मंगलवार को ग्रामीणों ने फिर से वनाधिकारी को मामले की जानकारी देते हुए किसान की समस्या से अवगत कराया और नलकूप के कुएं से सर्प का रेस्क्यू कराने का अनुरोध किया।वनाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय वनाधिकारी को निर्देशित किया और वन कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू कराने को कहा।निर्देश के बाद वन कर्मचारी चंद्रपाल सिंह और ललित गिरी गांव खिटोली पहुंचे। वन कर्मचारी ललित गिरी ने सावधानीपूर्वक नलकूप के कुएं में उतरकर सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया।सर्प के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद किसान धर्मपाल सिंह ने राहत की सांस ली और वन विभाग के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।






