ट्रेन की चपेट में आए युवक की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से अस्वस्थ था मृतक
हाथरस 17 जुलाई। पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर मथुरा रोड के निकट ट्रेन की चपेट में आने से गुरुवार रात मृत मिले युवक की पहचान आज हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय भोला पुत्र रमेश
शराब ठेके के पास युवक पर धारदार हथियार से हमला, युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर, मुकदमा दर्ज
हाथरस 17 जुलाई। कोतवाली सासनी क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान के पास बाइक सवार युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी
देर रात घर में घुसे बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को गोली मारी, गंभीर हालत में आगरा भर्ती
हाथरस 17 जुलाई। जनपद के गांव चमरौली में गुरुवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक ट्रैक्टर चालक को गोली मार दी। गोली युवक के सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी, डीएम अतुल वत्स ने विक्रेताओं को दी चेतावनी, ई-पॉस और स्टॉक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
हाथरस 17 जुलाई। खरीफ की फसल की बुवाई शुरू होने के साथ ही किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मुरसान स्थित मैसर्स किसान सेवा केंद्र एवं कौशिक एग्री जंक्शन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी, लेकिन हाथरस पुलिस ने वापस दिलाई पूरी रकम, ठगी के 1.09 लाख रुपये पीड़ितों के खाते में वापस लौटे
हाथरस 17 जुलाई। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो साइबर ठगी के पीड़ितों को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में थाना चंदपा साइबर क्राइम पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई
देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, न डीजल, न बिजली.. सिर्फ पानी की भाप से दौड़ेगी ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद-सोनीपत रूट पर होगा संचालन
नई दिल्ली 17 जुलाई। भारत ने रेल परिवहन के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी पहली हाइड्रोजन ईंधन से संचालित ट्रेन देश को समर्पित कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर्यावरण अनुकूल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हरियाणा के जींद-सोनीपत
सम्मोहन कर महिला से 25 लाख के जेवर ठगने वाले शातिरों की तलाश तेज, फेस रिकग्निशन से होगी पहचान, हाईटेक जांच में जुटी पुलिस, पूरे प्रदेश में भेजे गए बदमाशों के फोटो
हाथरस, 17 जुलाई। चक्की बाजार क्षेत्र में एक महिला को सम्मोहित कर करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण ठगने वाले शातिर बदमाशों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अब हाईटेक तकनीक का सहारा ले रही है। संदिग्ध बदमाशों के
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, दाऊजी महाराज लक्खी मेले के उद्घाटन का दिया निमंत्रण
हाथरस 17 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने भेंट कर हाथरस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान विधायक अंजुला सिंह माहौर ने
आवास विकास कॉलोनी में दर्दनाक हादसा, दूध श्वास नली में जाने से एक माह के नवजात की मौत
हाथरस 16 जुलाई। शहर की आवास विकास कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दूध पीने के बाद श्वास नली में दूध चले जाने से एक माह के नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी
बिसाना में सर्पदंश से साढ़े चार माह के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हाथरस 16 जुलाई। क्षेत्र के गांव बिसाना में सर्पदंश की दर्दनाक घटना में साढ़े चार माह के मासूम की मौत हो गई। आज तड़के बिस्तर पर सोते समय सांप के डसने से हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। गांव बिसाना निवासी नीरज ने बताया कि बुधवार












