Hamara Hathras

Latest News

मथुरा 13 मई । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का परचम फहराया है। परीक्षा परिणाम देखते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे और अपनी सफलता का श्रेय़ गुरुजनों को दिया। कला संकाय में महक अग्रवाल ने 97 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी राजीव इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार परीक्षा परिणाम देकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। महक अग्रवाल ने कला संकाय में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला, प्रथम गर्ग ने 94.6 फीसदी अंकों के साथ दूसरा तथा हर्षिता सिंह ने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में प्रेमकृष्ण शर्मा 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहे वहीं पर्व बंसल ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा प्रेशा ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में कर्षित अग्रवाल ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, रुद्राक्षी ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा रविशी ने 93 फीसदी अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

छात्र-छात्राओं की विषयवार सफलता की बात करें तो पर्व बंसल ने अकाउंटेंसी, प्रेशा ने टाइपोग्राफी, वैष्णवी, रुद्राक्षी, उन्नति सोनी एवं आदित्य शर्मा ने योगा में शत-प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया। ओवरआल सफलता की बात करें तो विद्यालय के 54 छात्र-छात्राओं ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। वैष्णवी अग्रवाल 95.8, रिदवी खंडेलवाल 95.6, वंशी अग्रवाल एवं प्रांशी गोविल 95, आदि गुप्ता 94.4, पार्थ अग्रवाल 93.6, अंशिका सैनी 92.8, दिव्य गर्ग 92.6, युविका अग्रवाल 92.4, हर्षिता सिंह 91.4, हार्दिक शर्मा 91.2, शिवांश अग्रवाल 91, अभराज अग्रवाल एवं शुभांग मित्तल 90.8, आर्यन बंसल, आध्या सिंह, अनंत गोयल, राहिनी अग्रवाल एवं सानवी सोलंकी 90.6, न्यासा अग्रवाल 90.2, सिद्धि अग्रवाल ने 90 फीसदी अंक हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया।

तुहीना वर्धन 89.4, परीक्षित कुमार, दीपिका अग्रवाल एवं मुदित कृष्णा जींद 89.2, नेहा 88.8, भव्य बिंदल एवं वाश्वी अग्रवाल 88.6, नीथिक चाहर 88.4, उन्नति जिंदल 88.2, अक्षरा अग्रवाल 88, प्रिंसी यादव एवं सोमेंद्र प्रताप  87.8, शुभी खंडेलवाल 87.6, इशिका जैन 87.2, यशिका अग्रवाल 87, ग्रंथ अग्रवाल एवं गौरी 86.8, दक्ष चौहान एवं रिद्धिमा शर्मा 86.6 एवं वैष्णवी अग्रवाल ने 86, प्रणिका गोस्वामी एवं सौरभ कुमार 85.4, युक्ति सिंघल एवं माधव राज शर्मा 85.2 एवं पार्थ अग्रवाल ने 85 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। स्कूल के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह सफलता छात्र-छात्राओं की लगन और मेहनत का सुफल है। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस सफलता में शिक्षकों तथा अभिभावकों का भी अहम योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page