सादाबाद (सहपऊ) 09 अगस्त। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मढ़ाभोज के मजरा नगला मैया स्थित मां पथवारी देवी मंदिर में शनिवार देर रात अज्ञात चोर चार घंटे चोरी कर ले गए। रविवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को मंदिर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। मंदिर में चोरी की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर गांव से कुछ दूरी पर स्थित है और रात के समय वहां कोई मौजूद नहीं रहता, जिसका फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्र में चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना मिलने पर पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। मंदिर से घंटे चोरी होने के बाद ग्राम प्रधान ने नए घंटे लगवाने के लिए आर्थिक सहयोग दिया, जबकि ग्रामीणों ने भी चंदा एकत्रित कर मंदिर में नए घंटे लगवा दिए। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं क्षेत्र के गांव मानिकपुर स्थित मां शुकुंतला गेस्ट हाउस के कार्यालय में भी चोरी की घटना सामने आई है। बताया गया कि चोरी के इरादे से एक युवक गेस्ट हाउस के कार्यालय में घुसा और वहां से एक मोबाइल चोरी कर ले गया। पूरी घटना गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अब्दुल हाशिम ने बताया कि मानिकपुर स्थित गेस्ट हाउस में हुई चोरी के आरोपी की पहचान की जा रही है। वहीं नगला मैया स्थित मंदिर में हुई चोरी का भी जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : खेत की मेड तोड़ने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
September 26, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : खेत की मेड तोड़ने के
September 26, 2026
पुलिस लाइन में बाल सुरक्षा को लेकर
September 26, 2026
सिकन्दराराऊ में पुलिस-ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2.25
September 26, 2026
चंदपा पुलिस ने दो बाइक चोरों को
September 26, 2026
सादाबाद : ग्राम करील में 27 सितंबर
September 26, 2026
दो दिन अनुपस्थित रहने की बात पर
September 26, 2026
17 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर
September 26, 2026
Weather
Hathras
4:21 am,
Sep 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







