
हाथरस 11 सितम्बर। सती अमावस्या के पावन अवसर पर स्थित रानी सती दादी झुंझुनू मंदिर में मंगल पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवकों ने रानी सती दादी के जीवन वृत्त का गायन किया। भजनों और मंगल पाठ से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं और दादी भक्तों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बताया गया कि सती अमावस्या का यह विशेष अवसर वर्ष में एक बार आता है। इस दिन दादी के भक्त मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार सहित सभी के मंगल कार्यों के लिए रानी सती दादी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सती माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। कार्यक्रम में सुभाष खेमका, चितिन सपड़िया, प्रदीप पोद्दार, मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, स्वदेश वार्ष्णेय, अनूप अग्रवाल, अशुल अग्रवाल, उत्कर्ष वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय, अंश वार्ष्णेय, प्रेम शर्मा, कुसुम पार्वती जालान, राजकुमारी अग्रवाल, सुमन कनोडिया, मंजू अग्रवाल, सुनीता, अनीता, डोली, अंजू, श्वेता, साधना, लक्ष्मी, सीमा, रेनू अग्रवाल, ऋतु बंसल, नीमा अग्रवाल, सोनू बंसल और सोनू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।








