सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 06 सितम्बर। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन आचार्य राजन सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के चरित्र, व्यक्तित्व और जीवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने तथा शिक्षा के साथ संस्कारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार चैचाणी, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य एवं समाजसेवी सोनू व्याणी ने विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार को पटका पहनाकर तथा डायरी और पेन भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त कर आचार्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस तथा भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने शिक्षकों के जीवन निर्माण में योगदान को रेखांकित करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में राकेश कुमार, हरपाल सिंह, प्रवीण कुमार, राहुल राजौरिया, बेबी रानी चौहान, प्रियंका, नीरज कुशवाहा, शकुंतला देवी, विवेक राजपूत, पूजा एवं अंजली पुंढीर सहित विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्या एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और समारोह का समापन हुआ।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
रुपये के विवाद में तीन गाड़ियों को लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात
October 26, 2026
मधुगढ़ी के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
October 26, 2026
Related Posts
Recent Posts
रुपये के विवाद में तीन गाड़ियों को
October 26, 2026
मधुगढ़ी के पास ट्रेन की चपेट में
October 26, 2026
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर गड्ढे में पलटा पेपर
October 26, 2026
विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति समेत
October 26, 2026
देशी शराब के ठेके के पास बने
October 26, 2026
गोबर डालने गई महिला पर बांका-सरिया से
October 26, 2026
यूपी भाजपा की 712 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति
October 26, 2026
Weather
Hathras
3:16 am,
Oct 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






