Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 02 सितंबर। नगर में क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी उदय पुंढ़ीर द्वारा 30 अगस्त को आयोजित ‘सशक्त बेटी, सुंदर समाज-2026’ कार्यक्रम में सीपीएस कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सीपीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा तूबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार स्वरूप आयोजक मंडल द्वारा उन्हें टीवीएस जुपिटर स्कूटी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में सीपीएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं मनीषा यादव एवं तनु जादौन तथा सीपीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं मोना यादव एवं दामिनी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान की गई।

प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाली पांचों प्रतिभाशाली छात्राओं को बुधवार को सीपीएस कॉलेज में सम्मानित किया गया। कॉलेज परिवार की ओर से छात्राओं को मिठाई भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कहा कि छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर स्वयं के साथ-साथ कॉलेज का नाम भी गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए समाजसेवी उदय पुंढ़ीर की सराहना की गई। कॉलेज परिवार ने कहा कि ‘सशक्त बेटी, सुंदर समाज’ जैसे सामाजिक कार्यक्रम बेटियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करते हैं। सम्मान समारोह के दौरान शालिनी गर्ग, शोभा शर्मा, सीमा, रहमत, तनिष्का, ज़ेबा, गरिमा, सोना, पूनम, अंशुल, जयकुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page