Hamara Hathras

Latest News

 सिकन्दराराऊ 02 सितंबर। हाथरस रोड स्थित डाकघर के बाहर खड़ी एक छात्र की बाइक को चोर चोरी कर ले गया। बाइक चोरी की पूरी वारदात डाकघर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने आरोपी बाइक चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव भटीकरा निवासी संतोष बाबू पुत्र महेंद्र सिंह हाथरस रोड स्थित डाकघर की ऊपरी मंजिल पर किराये पर रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक डाकघर के बाहर खड़ी की थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए।

करीब साढ़े दस बजे संतोष का मित्र पढ़ाई करने के लिए उनके कमरे पर पहुंचा। उसने संतोष को बताया कि बिल्डिंग के नीचे उनकी बाइक दिखाई नहीं दे रही है। संतोष ने नीचे जाकर देखा तो बाइक गायब थी। बाइक चोरी होने की जानकारी मिलते ही उनके होश उड़ गए। डाकघर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज में दो युवक बाइक की रेकी करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद मौका पाकर उनमें से एक युवक ने बाइक का ताला तोड़ा और बाइक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित संतोष बाबू ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से बाइक बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं को लेकर व्यापारी नेताओं ने नाराजगी जताई है। उन्होंने चीता पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस गश्त के बावजूद चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। व्यापारी नेताओं ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page