Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 29 सितम्बर। विकासखंड कार्यालय के सभागार परिसर में मंगलवार उन्तीस सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत एक कार्यक्रम हुआ।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।सेवा संकल्प अभियान की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह ने की।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय की सुपरवाइजर और कार्यवाहक प्रभारी सीडीपीओ रेखा सिंह, मंडलाध्यक्ष सुनील कुमार और मुनीश्वर उपाध्याय मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page