Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 सितम्बर। न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह श्री दाऊजी महाराज मेला पंडाल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में प्रतियोगिता के सीनियर और जूनियर वर्ग के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

सीनियर वर्ग में तुलसी वार्ष्णेय रहीं प्रथम

प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज की तुलसी वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की उन्नति गुप्ता द्वितीय और श्री महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज की पलक शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं जूनियर वर्ग में कृष्णा पब्लिक स्कूल की खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की अनुष्का शर्मा ने द्वितीय तथा वंश उपाध्याय ने तृतीय स्थान हासिल किया।

गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

समारोह में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष, राष्ट्रीय सलाहकार धीरज पांडे, जिला अध्यक्ष रण सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला सलाहकार एवं कवि राकेश रसिक राघव, जिला सचिव ओमवीर सिंह, जिला सचिव मोहन सिंह दुबे सहित नीतू यादव, श्री रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, सुरेश वर्मा, श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, दशरथ शर्मा, प्रधानाचार्य एम.एस. पब्लिक स्कूल, योगेंद्र वार्ष्णेय, उपप्रधानाचार्य रामबाग इंटर कॉलेज, मांगेलाल चौहान, अंकुर कुमार, रजत चतुर्वेदी और उदित शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष दिलीप उपाध्याय सहित समिति पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान, प्रतिभा और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page