
हाथरस 29 सितम्बर। सेवा भारती ब्रज प्रदेश के सुपोषित भारत अभियान के अंतर्गत सेवा भारती द्वारा सोमवार, 28 सितंबर को सेवा बस्ती नगला अलगर्जी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दर्जनों महिलाओं और बच्चों के रक्त के नमूने लिए गए। शिविर के दौरान लिए गए रक्त नमूनों की ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और पीलिया संबंधी जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट संबंधित लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकता होने पर सेवा भारती हाथरस द्वारा उन्हें आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी रक्त नमूने ओम डायग्नोस्टिक सेंटर, राम दरबार के बराबर, निकट तालाब, हाथरस द्वारा एकत्र किए गए। रक्त नमूने एकत्र करने और जांच प्रक्रिया में केंद्र प्रभारी राकेश सिंह सेंगर, शिवम सौरभ, कु. मेहरून निशा और अमन बाबू का विशेष सहयोग रहा।
पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में सेवा भारती के संरक्षक ललित किशोर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. बीपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष भंवर सिंह पोरुष, जिला कोषाध्यक्ष भवतेन्द्र पाल सिंह, जिला मंत्री राजीव आर्य, सहमंत्री शिव कुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, मंजू आर्य, मोहित अग्निहोत्री, मयंक त्रिवेदी तथा जिला मीडिया प्रभारी एवं व्यापारी नेता सुरेश अग्रवाल उपस्थित रहे। शिविर की व्यवस्थाओं में केंद्र की शिक्षिका कु. काजल का भी सराहनीय योगदान रहा। सेवा भारती हाथरस ने स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों और दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।








