सिकन्दराराऊ 18 सितम्बर। सिकन्दराराऊ थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर के निकट शुक्रवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर जीटी रोड के बीच पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार 18 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे एटा की ओर से एक ट्रक अलीगढ़ की तरफ जा रहा था। हुसैनपुर के निकट चालक को अचानक नींद का झोंका आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं, जबकि दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ट्रक पलटने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और 1033 की मदद से हाइड्रा मंगवाया गया। हाइड्रा की सहायता से ट्रक को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कराया गया, जिसके बाद जीटी रोड पर यातायात पूरी तरह सुचारू हो गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : श्रीदाऊबाबा के जन्मोत्सव पर हुई
September 18, 2026
हसायन : गलत दवा के प्रयोग से
September 18, 2026
विदेशी बाजार में पहुंचेगा हाथरस का आलू-बासमती,
September 18, 2026
मेला श्री दाऊजी महाराज में ‘हाथरस का
September 18, 2026
फर्जी अधिकारी बनकर डराने वालों से सावधान,
September 18, 2026
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में जले ‘आशीर्वाद
September 18, 2026
स्पोर्ट्स स्टेडियम में 551 आशीर्वाद के दीप
September 18, 2026
Weather
Hathras
8:25 pm,
Sep 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










