Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ 01 नवंबर। कस्बे के मोहल्ला नौरंगाबाद में फोनपे के जरिए एक व्यापारी के बैंक खाते से करीब तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक व्यापारी के घर आने-जाने के दौरान उनका मोबाइल लेकर अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करता रहा। करीब एक साल तक व्यापारी को इसकी जानकारी नहीं हुई। पीड़ित ने रविवार को कोतवाली सिकंदराराऊ पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नाम और फोटो सहित तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद बिलाल पेशे से व्यापारी हैं। मोहल्ले का ही एक युवक उनके घर अक्सर आता-जाता था। जान-पहचान होने के कारण वह जब भी घर आता, तो बिलाल का मोबाइल अपने हाथ में ले लेता था। आरोप है कि इसी दौरान वह फोनपे के माध्यम से अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करता रहा। इस तरह करीब एक साल के दौरान पांच अलग-अलग बैंक खातों में लगभग तीन लाख रुपये भेज दिए गए।

मामले का खुलासा जनवरी-फरवरी 2026 में उस समय हुआ, जब घर में रिश्तेदारी की शादी होने के चलते बिलाल को एक लाख रुपये की जरूरत पड़ी। वह रुपये निकालने के लिए पुरदिलनगर स्थित केनरा बैंक की शाखा पहुंचे। वहां कैशियर ने खाते में महज 572 रुपये शेष होने की जानकारी दी। यह सुनकर व्यापारी के होश उड़ गए। बिलाल के मुताबिक, उनके खाते में तीन लाख रुपये से अधिक जमा थे। इसके बाद उन्होंने बैंक से पासबुक में पूरे लेनदेन का ब्योरा निकलवाया, जिसमें पांच अलग-अलग बैंक खातों में कई बार रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई।

पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी और आरोपी युवक के परिजनों से रुपये वापस करने की मांग की, लेकिन उन्होंने आरोपों से इनकार कर दिया। कई महीने इंतजार करने के बाद रविवार को बिलाल ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के नाम और फोटो सहित तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वे अभी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page