
हाथरस 01 नवंबर। वैश्य एकता संस्थान ने दरियापुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव गुप्ता को हाथरस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघानिया ने उनके मनोनयन की घोषणा की। इसके बाद 1 नवंबर को बैनीगंज घंटाघर स्थित संस्थान के जिला कार्यालय पर डॉ. गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन, दानवीर भामाशाह और महाराजा अक्रूर के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान जयकारे भी लगाए गए। संस्थान के सदस्यों ने डॉ. राजीव गुप्ता को पटका और माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सदस्यों ने ‘जय अग्रसेन, जय भामाशाह, जय अक्रूर—वैश्य एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए। कार्यक्रम में संस्थान के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन सिंघल, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील अग्रवाल, बॉबी वार्ष्णेय, मयंक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रदीप बंसल, प्रशांत माहेश्वरी और राजीव सिंघल सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे। सभी ने डॉ. राजीव गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।










