Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 01 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदराराऊ पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 31 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर एटा रोड स्थित इकवालपुर गेट के पास की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकंदराराऊ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से अंकुल कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी नौरंगाबाद पूर्वी, कस्बा एवं थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना सिकंदराराऊ में अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 533/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page