Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ 26 अक्टूबर। सोमवार रात 56वीं निशुल्क श्रवण गंगा यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। कासगंज रोड स्थित फ्लावर अंडरपास से सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज भैया ने हरी झंडी दिखाकर करीब 46 बसों को गंगा स्नान के लिए रवाना किया। बसों में सवार होकर हजारों श्रद्धालु गंगा मैया के दर्शन और स्नान के लिए निकले। यात्रा के दौरान धार्मिक माहौल रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और गंगा मैया का स्मरण कर यात्रा की शुरुआत की। इस निशुल्क यात्रा में सिकंदराराऊ के अलावा हाथरस, जलेसर, टूंडला, एटा और फिरोजाबाद सहित कई स्थानों के श्रद्धालु शामिल हुए। अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालु अपने समिति कार्यालयों से रवाना होकर यात्रा में शामिल हुए।

आयोजकों के अनुसार, निशुल्क श्रवण गंगा स्नान यात्रा पिछले पांच वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। हर महीने पूर्णिमा से एक दिन पहले चतुर्दशी के अवसर पर श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए ले जाया जाता है। आयोजकों का कहना है कि इस सेवा के माध्यम से अब तक लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान का लाभ ले चुके हैं। इस यात्रा की खास बात यह है कि इसमें हिंदू और मुस्लिम सहित विभिन्न धर्मों के लोग भी शामिल होते हैं। आयोजन को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देने वाली पहल के रूप में देखा जाता है।

इस अवसर पर सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज भैया ने भाजपा पदाधिकारी सूफी जी का पटका पहनाकर और फूलमाला से स्वागत किया। उन्हें धार्मिक तस्वीर भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी कमलेश शर्मा भी मौजूद रहीं। पूजा-अर्चना के बाद बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 56वीं यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली। निशुल्क गंगा स्नान की यह पहल क्षेत्र में आस्था और सेवा का माध्यम बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page