Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हसायन 26 अक्टूबर। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में विजयदशमी के सात दिवसीय टेसू-झेंजी के प्राचीन पारंपरिक खेल का अश्वनि क्वार मास के सोमवार शरद पूर्णिमा को सम्पन्न हो गया।विजय दशमी से लेकर हर रोज प्रतिदिन शाम होते ही छोटे छोटे बच्चे टेसू झांझी का दान मांगते थे।सोमवार को दिन निकलते ही बच्चे हाथ में टेसू झांझी लेकर गली मुहल्लो में घर घर पहुंचकर टेसू झांझी के गीत गाकर दान मांगते हुए मुनहार करते दिखाई दिए।टेसू झांझी के खेल को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।बच्चों ने घर-घर जाकर आटा एकत्र किया।सुबह दान एकत्रित करने के बाद टेसू झांझी का विधि विधान के साथ पूजन कर राजवाहा और तालाब के किनारे टेसू-झेंजी का विसर्जन किया। इसके बाद दाल-बाटी बनाकर प्रसाद के रूप में आपस में वितरित किया।टेसू झांझी के खेल का प्राचीन पौराणिक जुडाव बर्बरीक व खाटू श्याम से जुडा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page