हाथरस 17 जुलाई। श्री अग्रवाल सभा के द्विवार्षिक चुनाव आगामी 16 अगस्त (रविवार) को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव की तिथि का निर्णय निर्वाचन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। निर्वाचन समिति की बैठक समिति सदस्य श्री राकेश बंसल (हींग वाले) के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिसके उपरांत सभी सदस्यों ने आगामी 16 अगस्त, रविवार को श्री अग्रवाल सभा के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न कराने का निर्णय लिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां सभा के साधारण सदस्यों एवं चंदादाताओं को शीघ्र ही समाचार पत्रों, व्यक्तिगत पत्रों तथा व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएंगी, ताकि सभी सदस्य समय पर चुनाव प्रक्रिया से अवगत हो सकें। बैठक में निर्वाचन समिति के सदस्य राकेश बंसल (हींग वाले), दीपेश अग्रवाल (सर्राफ), विजय कृष्ण गर्ग, देवेन्द्र गोयल (रंग वाले) के साथ श्री अग्रवाल सभा के महामंत्री विनोद अग्रवाल (एडवोकेट) एवं कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (किराने वाले) उपस्थित रहे। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101














