हाथरस 24 सितम्बर। 115वें एवं तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के अवसर पर मेला परिसर में भारतीय जनता पार्टी के शिविर का भव्य उद्घाटन बुधवार 23 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे किया गया। भाजपा शिविर का उद्घाटन हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में रजत अग्रवाल, शिविर संयोजक योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, बंटी भैया, अनुराग अग्निहोत्री, अशोक गोला, अशोक कुमार, पूजा शर्मा, राखी शर्मा, रूमी अग्रवाल, जितेंद्र वार्ष्णेय, विपिन बागड़ी, अर्जुन वाल्मीकि सहित नगर एवं जिला कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग करने को लेकर चर्चा की। इस दौरान श्री दाऊजी महाराज मेले की भव्यता, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। श्री दाऊजी महाराज का मेला हाथरस की धार्मिक आस्था, ब्रज संस्कृति और ऐतिहासिक परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है, जिसमें 115वें मेले के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।






