सादाबाद (सहपऊ) 17 अक्टूबर । कोतवाली पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत सचिन और उसकी पत्नी बबली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों गांव जरीपुरा के निवासी हैं और वर्तमान में मानिकपुर में रह रहे हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मानिकपुर स्थित उनके मकान पर छापा मारा था। इस दौरान मौके से 19.200 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दंपती कथित तौर पर विस्फोटक सामग्री से अवैध रूप से पटाखे तैयार कर बाजार में बेचते थे। पुलिस ने बरामद सामग्री के आधार पर दोनों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सचिन की पत्नी बबली ने बताया कि उसके ससुर के पास पटाखे बनाने और बेचने का लाइसेंस था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों और लाइसेंस संबंधी जानकारी की जांच कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सादाबाद : बीएलओ ने मतदाता सूची में जोड़े नए नाम
October 17, 2026
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : तीरंदाजी में आदित्य ने मारी
October 17, 2026
सादाबाद : बीएलओ ने मतदाता सूची में
October 17, 2026
सादाबाद : पोल से टकराई श्रद्धालुओं से
October 17, 2026
सादाबाद : बदमाशों ने आठ नलकूपों के
October 17, 2026
सादाबाद : धूमधाम से निकली महाराजा सूरजमल
October 17, 2026
हाथरस में दशहरा मेले को लेकर ट्रैफिक
October 17, 2026
दशहरा से पहले रावण दहन स्थल का
October 17, 2026
Weather
Hathras
8:03 pm,
Oct 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










