Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 अक्टूबर । निर्वाचन आयोग के निर्देश पर न्याय पंचायत कुरसंडा में मतदाता सूची अपडेट करने के लिए विशेष अभियान चला। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, बीएलओ को मतदान केंद्रों पर छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने और 18 साल के युवाओं का पंजीकरण करने के निर्देश मिले। 79 विधानसभा क्षेत्र सादाबाद के मतदान केंद्र 282, 284, 285 (इंटर कॉलेज कुरसंडा) पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहे। बूथ 282 पर भीम किशोर रवि चौधरी, 284 पर संतोष वर्मा और 285 पर संदीप सिंह ने नए नाम जोड़े। सुपरवाइजर रफीक अहमद भी उपस्थित थे। निर्वाचन आयोग ने 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने को कहा है, ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हों। आयोग ने महिला मतदाताओं का अनुपात तय मानकों के हिसाब से बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। बीएलओ ने महिला पंजीकरण पर खास ध्यान दिया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वोट से छूटे नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page