Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 04 सितंबर। कस्बा स्थित एसबीआई के पास नानक चंद्र वर्मा के प्रांगण में चल रही श्रीराम कथा में शुक्रवार को कथा वाचक पंडित बृजेशाचार्य महाराज ने भगवान श्रीराम एवं उनके तीनों भाइयों के जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन किया। वहीं, भागवत कथा में कथा व्यास पंडित श्रीकृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का वृतांत सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्रीराम जन्म की कथा सुनाते हुए पंडित बृजेशाचार्य महाराज ने बताया कि जब महाराज दशरथ ने देखा कि उनका चौथा पड़ाव आ गया है, लेकिन उनके कोई पुत्र नहीं है, तो वे गुरु वशिष्ठ के पास पहुंचे। गुरु वशिष्ठ के निर्देश पर ऋषि श्रृंगी को बुलाकर पुत्रेष्टि यज्ञ कराया गया। यज्ञ के फलस्वरूप महाराज दशरथ के यहां भगवान श्रीराम सहित चारों पुत्रों का जन्म हुआ।

इधर, भागवत कथा में कथा व्यास पंडित श्रीकृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन करते हुए उनके अवतरण के प्रसंग को विस्तार से सुनाया। दोनों कथावाचकों द्वारा भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाए जाने के दौरान कथा पंडाल में श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए। वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। इस अवसर पर बाबू राम बघेल ने अपनी पत्नी सहित दोनों कथावाचकों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता आनंद शर्मा, मथुरा प्रसाद शर्मा, राज कुमार शर्मा, लांगुरिया सेठ, महेश उपाध्याय, अनुज शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page