Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 07 अक्टूबर। क्षेत्र के एक गांव निवासी ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर एक युवक पर उसकी नाबालिग पुत्री को स्कूल और कोचिंग आने-जाने के दौरान परेशान करने तथा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए नामजद युवक की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी नाबालिग पुत्री गांव से एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की पढ़ाई करने जाती है। स्कूल के पास ही वह एक कोचिंग सेंटर में भौतिक विज्ञान की कोचिंग भी करती है। आरोप है कि पिछले कुछ समय से एक युवक छात्रा को परेशान कर रहा था। शिकायतकर्ता का कहना है कि मंगलवार को उक्त युवक बाइक से छात्रा के ई-रिक्शा के साथ-साथ चलते हुए गांव तक पहुंच गया। आरोप है कि लगातार परेशान किए जाने से परेशान छात्रा ने मंगलवार शाम घर पहुंचकर परिजनों को युवक द्वारा परेशान करने और छेड़छाड़ किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के परिजन ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और शिकायत के आधार पर नामजद युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page