सादाबाद (सहपऊ) 31 अक्टूबर। कस्बे के कांग्रेस कमेटी कार्यालय आजाद निवास पर शनिवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का 42वां बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नगर अध्यक्ष वीरेंद्र जैसवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नगर अध्यक्ष वीरेंद्र जैसवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णयों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन देशसेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। उनके विचार एवं आदर्श आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजेंद्र जैसवाल, दुर्गाप्रसाद, रेवती लाल, मनीष जैसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
वैश्य एकता संस्थान ने सौंपी डॉ. राजीव
November 1, 2026
पुरदिलनगर क्षेत्र को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा, विधायक
November 1, 2026
हाथरस में पीईटी परीक्षा के अंतिम दिन
November 1, 2026
अलीगढ़ रोड पर हादसों के खिलाफ सड़क
November 1, 2026
सिकन्दराराऊ में फोनपे से व्यापारी के खाते
November 1, 2026
सासनी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग
November 1, 2026
सीढ़ी से गिरकर घायल मजदूर की इलाज
November 1, 2026
Weather
Hathras
11:21 pm,
Nov 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










