Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस (मुरसान) 31 अक्टूबर। आर.बी.एस. पब्लिक स्कूल, मुरसान में भारत के प्रथम गृह मंत्री ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) अत्यंत उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने देश की एकता और अखंडता पर प्रभावशाली भाषण दिए और सरदार पटेल के जीवन संघर्ष एवं योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक श्री रजनेश कुमार जी एवं श्रीमती सोनिया सिंह जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 560 से अधिक देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया था, उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेना चाहिए और सरदार पटेल की दूरदर्शिता एवं देशभक्ति से सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं— श्रद्धा नागर, यतीश शर्मा, संदीप शर्मा, मीनाक्षी वर्मा, रेखा पालवत, रश्मि गौर एवं अन्य समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page