Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। शहर के मथुरा रोड स्थित ओढ़पुरा के निकट पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक पर चार दिन पहले मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान गली मालिन, लखपति मोहल्ला निवासी 33 वर्षीय दीपक शर्मा उर्फ दीपू पुत्र सुरेश शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का अपने परिजनों से घरेलू विवाद चल रहा था और इसी के चलते वह परिवार से अलग किराये के मकान में रह रहा था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार चार दिन पहले मथुरा रोड पर हतीसा के निकट कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया था।

शुक्रवार शाम को मृतक की पहचान दीपक शर्मा उर्फ दीपू के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार दीपक का किसी बात को लेकर अपने परिजनों से विवाद चल रहा था। इसी वजह से वह घर छोड़कर मोहल्ले में ही एक मकान किराये पर लेकर अलग रह रहा था। घरेलू कलह के चलते उसके आत्महत्या करने की बात सामने आई है।

शनिवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। दोपहर में जैसे ही दीपक का शव गली मालिन, लखपति मोहल्ला स्थित उसके घर पहुंचा, परिवार में चीख-पुकार मच गई। शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और मोहल्ले में शोक का माहौल छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page