Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ (हसायन) 31 अक्टूबर। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौखास स्थित एसएसकेएचसीआईसी में शनिवार इक्कतीस अक्तूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल व आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती सादगी व सदभाव के साथ मनाई गई।सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार चंदेल ने छात्र छात्राओं को देश की एकता अखंडता संप्रभुता की शपथ दिलाई।सरदार बल्लभ भाई पटेल के छविचित्र पर शिक्षक शिक्षकाओं ने पुष्पाहार फूलमाला पहनाकर पुष्प अर्पित कर नमन किया।उन्होने छात्र छात्राओं को सरदार बल्लभ भाई पटेल के सादगी भरे जीवन के बारे में जानकारी देते हुए पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उपप्रधानाचार्य गौरव कुमार, तेजवीर सिंह चंदेल, मृत्युंजय शर्मा, रिंकू बाबू, अनिल पाठक, नीलू सिंह, शारदा देवी, संध्या सेंगर और संध्या कुमारी सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page