सादाबाद 28 सितम्बर। स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश, जनपद हाथरस के तत्वावधान में जिला मुख्य आयुक्त, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज गोयल एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट धीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में स्थानीय सादाबाद इंटर कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय तृतीय सोपान शिविर का सोमवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने शिविर का निरीक्षण कर स्काउट एवं गाइड द्वारा प्रस्तुत विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। शिविर में तहसील के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के स्काउट एवं गाइड ने टेंट निर्माण, बिना बर्तन भोजन, गैजेट्स निर्माण एवं क्राफ्ट सहित विभिन्न स्काउटिंग कौशल का प्रदर्शन किया। शिविर के अंतिम चरण में ट्रेनिंग काउंसलर विजय कुमार द्वारा स्काउट एवं गाइड की तृतीय सोपान परीक्षा ली गई। परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों के ज्ञान, कौशल एवं प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया। समापन दिवस पर सादाबाद इंटर कॉलेज, सादाबाद के स्काउट मास्टर राजेश कुमार, धर्मवीर सिंह, मो. इमरान, निकेश तिवारी, मेवाराम, मो. शादाब, बृजेश कुमार, मो. अखलाक एवं कुमारी शिखा शर्मा, एस.बी.जे. बिसावर के स्काउट मास्टर सत्यपाल, एम.एल. इंटर कॉलेज सहपऊ के स्काउट मास्टर के.पी. सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर के सफल आयोजन पर अतिथियों एवं प्रशिक्षकों ने स्काउट-गाइड के अनुशासन, कार्यकुशलता एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण में ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
September 28, 2026
Related Posts
Recent Posts
वरिष्ठ समाजसेवी व इत्र व्यवसायी ठाकुर अवधेश
September 28, 2026
डेंगू-मलेरिया की रोकथाम पर जोर, डीएम ने
September 28, 2026
खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण में ग्रामीणों को स्वरोजगार
September 28, 2026
अस्पतालों में भीड़ और लंबी कतारों पर
September 28, 2026
आबकारी विभाग ने शराब दुकानों और ढाबों
September 28, 2026
दाऊजी मेला पंडाल में राष्ट्र संत अवैद्यनाथ
September 28, 2026
हसायन : नारी परिवार की आधार शिला
September 28, 2026
Weather
Hathras
9:41 pm,
Sep 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










