Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/हसायन 28 सितम्बर । प्रमुख समाजसेवी एवं इत्र व्यवसायी ठाकुर अवधेश कुमार सिंह की माताजी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका निधन 26 सितंबर को हुआ। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बनवारीपुर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बांके बिहारी सेवा धाम मंदिर, बनवारीपुर हसायन में सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने ठाकुर अवधेश कुमार सिंह एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक ने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षण होता है और इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है। वहीं हसायन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने भी बनवारीपुर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने का संबल दिया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक के इस अवसर पर ठाकुर अवधेश कुमार सिंह के साथ उनके परिजन ठाकुर सीरतध्वज सिंह, सुधीर ठाकुर एवं सुशील फौजी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने घर पहुंचने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, ग्रामीण एवं शुभचिंतक बनवारीपुर पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। निधन की खबर के बाद से ही बनवारीपुर एवं आसपास के क्षेत्र में शोक का वातावरण बना हुआ है और लगातार लोग परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। हमारा हाथरस दिवंगत माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करता है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page