Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 सितम्बर। जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने स्टाफ के साथ देशी शराब एवं कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का मिलान किया गया। साथ ही रैंडम आधार पर क्यूआर कोड को एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर मदिरा का सत्यापन किया गया। आबकारी टीम ने शराब विक्रेताओं को POS मशीन के माध्यम से प्रत्येक बोतल की 100 प्रतिशत स्कैनिंग के बाद ही बिक्री करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सिकंदराराऊ क्षेत्र में स्थित ढाबों और वाहनों की भी चेकिंग की गई। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के दौरान शराब की दुकानों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमानुसार बिक्री और मदिरा के सत्यापन की व्यवस्था का जायजा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page