Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 सितम्बर। बिसावर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक स्वाभिमान पदयात्रा निकाली गई। इसमें हरियाणा के मशहूर लोक गायक एंडी जाट भी शामिल हुए। यह पदयात्रा सादाबाद क्षेत्र में सामाजिक चेतना और गौरव को जगाने के लिए आयोजित की गई। इस यात्रा को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में उत्साह देखा गया। यह स्वाभिमान पदयात्रा वीर गोकुला जाट की प्रतिमा स्थल से शुरू हुई। इसके बाद यह यात्रा अलग-अलग रास्तों से होते हुए गांव मई पहुंचकर खत्म हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह सामाजिक मुद्दों, क्षेत्रीय स्वाभिमान और महापुरुषों के योगदान पर चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़ना और समाज में एकता का संदेश देना है।स्वाभिमान पदयात्रा में सांसद अनूप प्रधान, विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान, जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि यथार्थ चौधरी, राम अवतार और महिपाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page