Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद  16 जून । पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करत हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चार चोरी की मोटरसाइकिलें और एक मोटरसाइकिल का खुला इंजन बरामद किया है। आरोपी आगरा और आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर सादाबाद क्षेत्र में बेचते थे।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में, सादाबाद पुलिस मंगलवार देर रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान सलेमपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास बंबा पुलिया से तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार चोरी की मोटरसाइकिलें और एक खुला इंजन बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा निवासी केके नगर, थाना एत्माद्दौला, आगरा, रवि सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम छतारा, थाना सादाबाद और उजवल पुत्र जयचंद निवासी ग्राम छतारा, थाना सादाबाद के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घर से पर्याप्त पैसे न मिलने के कारण उन्होंने वाहन चोरी शुरू की। वे आगरा और आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर सादाबाद लाते थे और कम कीमत पर अनजान लोगों को बेच देते थे। बरामद मोटरसाइकिलों में से एक बाइक थाना एत्माद्दौला, आगरा क्षेत्र से चोरी की गई थी। अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी मोहित शर्मा के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। रवि सिंह और उजवल का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। इस वाहन चोर गिरोह का खुलासा करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page