सादाबाद 05 अगस्त। विधायक गुड्डू चौधरी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के जल संसाधन एवं कृषि विकास मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया, साथ ही मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा। विधायक ने मंत्री को बताया कि सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव वर्षों से खारे पानी की गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने जल जीवन मिशन या नमामि गंगा योजना के माध्यम से प्रत्येक घर तक मीठा पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अतिरिक्त, जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों का जल्द और गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराने पर भी जोर दिया गया। किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए विधायक ने लगातार गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मांग की कि नहरों और रजवाहों में वर्षभर टेल तक पर्याप्त सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, नहरों और रजवाहों की नियमित सफाई और आवश्यकतानुसार उन्हें पक्का कराने की भी बात कही, ताकि सिंचाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। सादाबाद क्षेत्र को प्रमुख आलू उत्पादक क्षेत्र बताते हुए विधायक ने किसानों के लिए डीएपी, यूरिया और एनपीके जैसे उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। उन्होंने नहरों और रजवाहों की पटरियों को चरणबद्ध तरीके से पक्की सड़कों में विकसित करने की भी मांग रखी, जिससे किसानों के आवागमन और कृषि कार्यों में सुविधा हो। जल संसाधन-कृषि विकास मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने और समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दिव्यांगों के लिए मुश्किल बनी प्रथम तल
August 5, 2026
सांसदों के लिए कोल्ड ड्रिंक पर रोक
August 5, 2026
ढकपुरा रोड पर जलभराव और गड्ढों से
August 5, 2026
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव कल
August 5, 2026
अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने
August 5, 2026
आठ लाख रुपये और कार की मांग,
August 5, 2026
दो दिन में दो बार हमला, युवक
August 5, 2026
Weather
Hathras
9:50 pm,
Aug 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








