Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 15 जुलाई। कस्बे के सादाबाद इंटर कॉलेज में आज को पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण, हरियाली के महत्व और वृक्षों की उपयोगिता के प्रति जागरूक करना था। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने पौधारोपण करके किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं प्रदान करते, बल्कि पर्यावरण संतुलन, वर्षा चक्र को नियमित करने, भूमि संरक्षण और जैव विविधता को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 150 छायादार एवं फलदार पौधे रोपे। सभी प्रतिभागियों ने इन पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया, ताकि वे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, बढ़ते तापमान, ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्हें यह भी बताया गया कि पर्यावरणीय चुनौतियों का प्रभावी समाधान अधिक वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों केई संरक्षण से ही संभव है। प्रत्येक छात्र से अपने घर, खेत, विद्यालय या आसपास कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। विद्यालय परिवार ने भी परिसर को अधिक हराभरा बनाने के लिए समय-समय पर पौधारोपण अभियान चलाने और लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी करने का संकल्प दोहराया। इस कार्यक्रम में मु. इमरान, मु. शादाब, धर्मवीर सिंह, ब्रजेश कुमार, कपिल गुप्ता, मेवाराम, शिखा शर्मा, नाजिया हिना, संजय पाल सिंह, प्रदीप कुमार, निकेश कुमार तिवारी, राजेश कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page