सादाबाद 15 जुलाई। सहपऊ नगर पंचायत सभागार में आज को हुई बोर्ड बैठक का नौ सभासदों ने बहिष्कार किया। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर मनमानी करने और उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया है। बहिष्कार करने वाले सभासदों में धर्मपाल सिंह, बॉबी कुमार, रमेश चंद्र, शुभम प्रताप सिसोदिया, पोखपाल सिंह, रश्मि देवी, जितेंद्र कुमार, बीवली देवी और प्रख्यात वार्ष्णेय शामिल हैं। सभासदों का कहना है कि उन्होंने अधिशासी अधिकारी से कई बार कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा है, लेकिन उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके अलावा, अधिकारी द्वारा मनमानी की जाती है और सभासदों की बातों को अनसुना कर दिया जाता है। नगर पंचायत सहपऊ के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी एक बैठक निर्धारित थी। दोपहर 3:30 बजे तक चार सभासदों के अलावा कोई अन्य सभासद नहीं आने के कारण उस बैठक को स्थगित कर दिया गया था। अगली बैठक के लिए सभी सभासदों को पुनः सूचना दी जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : बालिका को सांप ने काटा,
August 30, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे में बाइक सवार
August 30, 2026
सादाबाद : नगला दुर्जिया के युवक की
August 30, 2026
सादाबाद : संविलियन विद्यालय से दस पंखे
August 30, 2026
सादाबाद : ससुराल आए युवक को सर्प
August 30, 2026
हसायन : वायरल प्रकोप में झोलाछाप कर
August 30, 2026
हसायन : चौकी पर केयर टेकर की
August 30, 2026
Weather
Hathras
8:34 pm,
Aug 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












