Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 13 जुलाई। लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष देवव्रत गौतम और तहसील अध्यक्ष नरेंद्र देव चौधरी का नागरिकों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लेखपाल प्रशासन और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। जनहित से जुड़े कार्यों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समारोह में उपस्थित लोगों ने दोनों पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राजेंद्र बाबूजी, पुष्पेंद्र उपाध्याय, मनोज सारस्वत, प्रभाकर शर्मा, प्रेमवीर सिंह, सुल्तान सिंह, राहुल शर्मा, बी.पी. गौतम, मनीष गौतम, ऋतुराज चौधरी, विनायक पाराशर, कलुआ प्रधान, सब्बीर अहमद, धीरज दिशवार, संजय गौतम, बंटी गौतम, पूरन गौतम, गोविंद सविता, रघुनाथ सारस्वत, राजेश चौधरी, अरविंद शर्मा और संजीव चौधरी सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान समाज में आपसी सहयोग और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page