सादाबाद 09 सितम्बर। क्षेत्र के गांव सलेमपुर में किसान ने एसडीएम को कब्जे से संबंधित शिकायत देते हुए जानकारी दी है कि अगर उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह गांव से पलायन को मजबूर होगा। इसे लेकर उसने अपने मकान पर जमीन और कृषि भूमि को विक्रय करने हेतु फ्लेक्स भी लगा दिया है। राजपाल पुत्र झुम्मन लाल ने शिकायत में बताया है कि उसकी कृषि भूमि खाता संख्या 392, गाटा संख्या 67 से सटा हुआ एक चकरोड है। पड़ौसी काश्तकार ने चकरोड पर कब्जा कर अपने चक में मिला लिया है और वह उसकी कृषि भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इसे लेकर पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन को शिकायत की थी। लेखपाल ने मौका मुआयना किया और इस मामले में 25 जून 2025 को मेड बंदी के आदेश किए गए थे। इस संबंध में मामला न्यायालय में भी चल रहा है। इसके बावजूद पीड़ित का आरोप है कि प्रधान उसकी कृषि भूमि से रास्ता निकालकर अपने परिवार के लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इस संबंध में मंडल आयुक्त को भी शिकायत की जा चुकी है। बावजूद उसके आरोपी पीड़ित की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में लगे हुए हैं। इसलिए पीड़ित ने अपने मकान पर फ्लेक्स लगाकर पलायन के लिए मजबूर होने की सूचना सार्वजनिक कर दी है। फ्लेक्स पर पीड़ित ने लिखा है कि गांव के लोग उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए वह अपना मकान और जमीन बेचकर गांव छोड़कर जाने के लिए मजबूर है। तहसीलदार सोनू बघेल ने बताया है कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कुछ है तो हम सुबह अपनी टीम के साथ गांव जाकर देखते हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
जमीन जोतकर कब्जे का आरोप, सीमा चिन्ह तोड़ने वाले तीन पर मुकदमा
September 9, 2026
खेत से लौट रहे युवक को रोककर पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा
September 9, 2026
Related Posts
Recent Posts
जमीन जोतकर कब्जे का आरोप, सीमा चिन्ह
September 9, 2026
खेत से लौट रहे युवक को रोककर
September 9, 2026
नाबालिग से अभद्रता का विरोध करने पर
September 9, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
September 9, 2026
बाजार गई 22 वर्षीय युवती लापता, अपहरण
September 9, 2026
कचहरी परिसर में युवक से मारपीट, भाई
September 9, 2026
चावड़ गेट स्थित 12 साल से बंद
September 9, 2026
Weather
Hathras
10:22 pm,
Sep 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







