सादाबाद 07 जुलाई। करकौली गांव में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना आठ जून को हुई थी, जिसमें पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना ने बताया कि आठ जून को गांव करकौली निवासी रूबी पत्नी विजय शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में मृतका के भाई मनोज शर्मा, निवासी सहपऊ, की तहरीर पर पुलिस ने विजय शर्मा सहित मुकेश कुमार, लालता प्रसाद, कालीचरन उर्फ करुआ, कुसमा पत्नी मुकेश कुमार और सौरभ उर्फ बटना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को नामजद आरोपी विजय शर्मा उर्फ लाला को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : बकायन में दो पक्षों में
August 23, 2026
हसायन : पुलिस के सामने हुआ झगडा
August 23, 2026
हसायन : दो पक्षों में जमकर चले
August 23, 2026
सादाबाद : महिला ने परिजनों के खिलाफ
August 23, 2026
सादाबाद : 26 को मोहम्मद साहब की
August 23, 2026
सादाबाद : रसोइयों का मानदेय बढ़ने से
August 23, 2026
सादाबाद : प्रोन्नति पाकर तहसीलदार बने राजौरिया
August 23, 2026
Weather
Hathras
8:49 pm,
Aug 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













