सादाबाद 07 जुलाई। सहपऊ क्षेत्र के रामपुर गांव में खेत में करीब 10 फुट लंबा अजगर मिलने से किसानों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने सूचना मिलने पर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। यह घटना तब हुई जब किसान चंद्रकेश गौतम अपने बाजरे के खेत की कटाई कर रहे थे। कटाई के दौरान उन्हें खेत में अजगर दिखाई दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और किसानों में भय का माहौल बन गया।चंद्रकेश गौतम ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में रवेंद्र कुशवाहा, केपी सिंह और लव कुमार शामिल थे। उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।अजगर को सुरक्षित पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विभाग को इसकी सूचना दें ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था पर शासन
August 23, 2026
संस्कार भारती ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों
August 23, 2026
कांवड़ मार्ग का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,
August 23, 2026
संस्कार भारती ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों
August 23, 2026
श्री रेवती मैया मेला में देर रात
August 23, 2026
फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से लूट
August 23, 2026
जलेसर रोड के मंदिर से नटराज की
August 23, 2026
Weather
Hathras
7:40 pm,
Aug 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













