Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 अगस्त। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को लेकर कांवड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी अतुल वत्स ATUL VATS और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हाथरस-अलीगढ़ प्रमुख कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने रुहेरी कट, हाथरस बाईपास स्थित स्वास्थ्य कैंप और कांवड़ शिविर का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान डीएम-एसपी ने गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों से संवाद भी किया। कांवड़ियों ने बताया कि वे 51 किलोग्राम की कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं और जनपद में की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। अधिकारियों ने स्वास्थ्य कैंप में दवाओं एवं चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लेते हुए जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लगातार प्रभावी बनाए रखने को कहा। इसके बाद डीएम अतुल वत्स रुहेरी स्थित मंदिर वनखंडी देव महाराज पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया और जनपद एवं जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page