Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 30 सितम्बर। मथुरा रोड पर नौगांव बंबा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। क्षेत्र के गांव मढ़ाका निवासी 22 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह बाइक से मथुरा की ओर से सादाबाद आ रहा था। नौगांव बंबा के निकट पहुंचते ही सामने से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संदीप बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। राहगीरों ने घायल युवक को संभाला और तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल संदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने तत्काल उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। हादसे की जानकारी मिलते ही संदीप के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायल युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर लेकर रवाना हो गए। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page